प्रशासन की मनमानी या सरकारी योजनाओं पर पलीता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
प्रशासन की मनमानी या सरकारी योजनाओं पर पलीता
कन्नौज के ठठिया थे क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन का बैनामा न करने पर अड़े किसान है प्रशासन द्वारा भूमि 111.2450 है0 जमीन क्रय की जानी है ।
किसान बैनामा करने को राजी नहीं है और किसानों का आरोप है कि प्रशासन जबरिया बैनामा करने का दबाव बना रहा है प्राशासन जमीन का बैनामा न करने वाले किसानों को तरह-तरह की धमकियां सरकारी योजनाओं से वंचित करने का अल्टीमेटम दे रहे है अधिकारियों का वीडियो ऑडियो वायरल है ।
इस संबंध में वर्ष 2024 मे ही राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर भूमि चिन्हाकन करने के संबंध में दिनांक 18 अगस्त 2024 भूमि चिन्हाकन कराए जाने के संबंध में पत्र संख्या-306 माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश को सुझाव लाभ हानि एवं समस्याएं एवं भविष्य पर चिंता व्यक्त की थी और खेद प्रकट किया कि नगर नियोजन विशेषज्ञ को शामिल नहीं किया है ।
माननीय मंत्री जी ने स्पष्ट कहां है कि यदि इस टाउनशिप औद्योगिक गलियारे को इसी स्थान पर बनाया गया तो भविष्य में इसका विकास और मुश्किल हो जाएगा ।
माननीय मंत्री जी ने यह भी कहा है कि इस टाउनशिप को 1-2 किमी दूर स्थापित किया जाए ।
माननीय मंत्री जी ने कहा है कि यह केवल इंडस्ट्रियल टाउन न हो इस औद्योगिक गलियारे में आवासीय एवं अन्य सेवाएं को भी शामिल किया जाए ।
औद्योगिक गलियारे में किसी विशेषज्ञ कंसलटेंट की सेवाएं ली जाए और वह सुझाव दें कि इस संबंध में और क्या-क्या विकल्प हो सकते है ।
जल वैज्ञानिक अध्ययन ,भू भाग अध्ययन एवं भूमि की स्थिति का गहन परीक्षण होना चाहिए जो कि वर्तमान में नहीं किया गया है।
इस औद्योगिक गलियारे को 1-2 किमी दूर स्थापित करने पर सड़क के दोनों तरफ निजी विकास भी होगा । इस कार्य में पूर्ण विशेषज्ञता के साथ-साथ नगर नियोजन को शामिल कर आगे बढ़ाना श्रेष्ठकार होगा और प्रशासन को ऐसी भूमि का चयन भी नहीं करना चाहिए जिसमें किसानों का वर्तमान और आने वाले समय में विरोध हो । 
माननीय मंत्री जी ने एक बार पुनः उक्त माननीय एवं जिलाधिकारी कन्नौज महोदय सहित अध्यक्ष उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण लखनऊ को अपने चिर-परिचित अंदाज में पत्र संख्या सी- 74 दिनांक 11 फरवरी 2026 को पुनः लिखा हालांकि उक्त पत्रों कि वर्ल्ड 24 न्यूज पुष्टि नहीं करता है ।
अंत में माननीय मंत्री जी ने उत्तर प्रदेश मंत्री औद्योगिक विकास प्राधिकरण ,निर्यात प्रोत्साहन एवं एन आर आईं तथा निवेश प्रोत्साहन उत्तर प्रदेश एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्राधिकरण लखनऊ को भी भेजा है
वर्ल्ड 24 न्यूज ब्यूरो हेड उत्तर प्रदेश की खास रिपोर्ट
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





