कागज नहीं, डिजिटल होगा PM- AJAY ऐप और पोर्टल से आएगी पारदर्शिता और मिलेगी रफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कागज नहीं, डिजिटल होगा PM- AJAY ऐप और पोर्टल से आएगी पारदर्शिता और मिलेगी रफ्तार
नई दिल्ली ✍️ केंद्र सरकार की 100 प्रतिशत केंद्र प्रायोजित योजना प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM- AJAY) ने पांच वर्षों में सामाजिक आर्थिक और शैक्षिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी प्रगति। 2021-22 में शुरू हुई इस योजना में तीन पुरानी योजनाओं, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, SCA to SCSP और बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना को मिलाया गया था। 
योजना के तीन मुख्य उद्देश्य हैं कौशल विकास और आय सृजन से गरीबी कम करना SC बहुल क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा और सेवाएं बेहतर करना तथा साक्षरता और स्कूल कॉलेज में नामांकन । अनुसूचित जाति समुदाय के विकास के लिए चलाई जा रही PM- AJAY योजना अब पूरी तरह डिजिटल वर्कफ्लो की ओर बढ़ रही है। 
योजना के तेज और पारदर्शी कार्यान्वयन के लिए PM- AJAY मोबाइल ऐप और पोर्टल लॉन्च किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से गांवों के चयन कार्यों की स्वीकृति फंड जारी करने और प्रगति की निगरानी तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इससे कागजी कार्यवाही घटेगी और जमीनी स्तर पर योजनाओं की निगरानी आसान होगी। 
उद्देश्य SC समुदाय का समग्र उत्थान है। इसके आदर्श ग्राम घटक में 47 हजार से अधिक गांवों में विकास कार्य चल रहे हैं, जबकि अनुदान सहायता से ढाई लाख से अधिक युवाओं और परिवारों को कौशल और रोजगार से जोड़ा गया है।
शिक्षा के क्षेत्र में 785 छात्रावासों के निर्माण से SC छात्रों के लिए आवासीय सुविधा बढ़ी है। सरकार का मानना है कि डिजिटल पोर्टल से छात्रावास निर्माण कौशल सहायता और आदर्श ग्राम परियोजनाओं की प्रगति की रियल टाइम जानकारी मिल सकेगी जिससे योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचेगा।
वर्ल्ड न्यूज 24 ✍️ संपादक महेंद्र सिंह चौहान की ✍️ खास रिपोर्ट
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





