नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9839649848 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरौली पुलिया क्षतिग्रस्त है कृपया धीरे चले अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कन्नौज – World News24

World News24

Latest Online Breaking News

सरौली पुलिया क्षतिग्रस्त है कृपया धीरे चले अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कन्नौज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरौली पुलिया क्षतिग्रस्त है कृपया धीरे चले अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कन्नौज

 कन्नौज ब्यूरो रिपोर्ट के अनुसार काफी लंबे समय के जनता के इंतजार के बाद तिर्वा से खैरनगर होते हुए औसेर से कुछ आगे तक लोक निर्माण विभाग ने सड़क का दोहरीकरण किया और जनता को कुछ राहत मिली जिसका लंबे समय से इंतजार था सरौली पुलिया क्षतिग्रस्त के साथ-साथ पुलिया का चौड़ीकरण भी होना भी अनिवार्य है और विभाग काफी समय से बोर्ड लगाकर गहरी नींद में है ।

विभाग द्वारा बोर्ड लगाकर लगता है कि विभाग के सभी संकेतक पूर्ण हो गए है और उत्तरदायित्व खत्म सा हो गया है जिससे आए दिन एक्सीडेंट होते हैं।


जब हमारे प्रतिनिधि ने स्वयं जाकर देखा तो गंभीर लापरवाही दिखाई दे रही है। जब सूत्रों से बात की तो पता चला कि माननीय राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग असीम अरुण जी का गांव गोरनपूर्वा है जिसकी दूरी यहां से 4 किलोमीटर है और गांव जाने का रास्ता यही से है जब प्रतिनिधि ने गांव जाने की सड़क पर चलकर देखा तो सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे एवं झाड़ियां दिखाई पड़ी सड़क का दोहरीकरण और सौंदर्यीकरण भी नही है और ना ही सड़क गड्ढा मुक्त है यह भी एक गंभीर लापरवाही को दर्शाती है ।

खैरनगर रजबहा की बात करें तो इस पर झाड़ियां ही झाड़ियां दिखाई दे रही हैं सिंचाई विभाग भी गहरी नींद में है ।

जब प्रतिनिधि ने जनता से बात की तो नाम न छापने की शर्त पर बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी कन्नौज के अध्यक्ष का गांव भी कुछ ही दूरी पर है । देखना यह है की माननीय मंत्री जी एवं अध्यक्ष जी सहित विभाग के आल्हा अधिकारी क्या-क्या कदम क्षेत्र के विकास के लिए उठते हैं। और पुलिया का निर्माण कब करेंगे ।
वर्ल्ड 24 न्यूज संपादक महेंद्र सिंह चौहान की खास रिपोर्ट

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now