राजकीय कृषि रक्षा इकाई तिर्वा विकास खण्ड उमर्दा बन्द
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजकीय कृषि रक्षा इकाई तिर्वा विकास खण्ड उमर्दा बन्द
कन्नौज ब्यूरो रिपोर्ट के अनुसार तहसील तिर्वा विकास खण्ड उमर्दा की राजकीय कृषि रक्षा इकाई तिर्वा विभागीय अधिकारियो , कर्मचारियों की मनमानी है की राजकीय कृषि रक्षा इकाई तिर्वा लगातार काफी समय से बन्द है इकाई प्रभारी आकाश वर्मा सहित कृषि रक्षा अधिकारी एवं कृषि उपनिदेशक प्रसार जनपद कन्नौज ने कैसे कृषि रक्षा व्यवस्था को बन्द कर दिया है देखे किसान आज भी कृषि रक्षा इकाई पर भरोसा करता है ।
दफ्तर इकाई पर कोई सुनने वाला नहीं है बेचारा किसान गोदाम पर सूचना बोर्ड देखकर कुछ पढ़ लेते है और कुछ पास के लोगों पर जानकारी एकत्रित कर आपस में मायूस होकर आने जाने का खर्च व समय नष्ट करते हुए परेशानी का ठिकरा सरकार और अधिकारियों को देता है ।
दूर दराज के आए किसानों में सरकार और अधिकारियों के प्रति काफी असंतोष देखा गया है हमारे ब्यूरो हेड ने जनपद के राजकीय कृषि रक्षा इकाई पर स्वयं जाकर देखा तो इकाई बन्द है और किसान तरह-तरह की कृषि रक्षा सम्बंधित आवश्यकताओं के लिए परेशान है हमारे ब्यूरो हैड ने किसान राधा कृष्ण बौओरापुर, रामाधार जरियान , मौजीलाल पट्टी, मेघनाथ सूरजपुर , मुन्ना लाल ककरहा से बात की और और बड़ी मात्रा में किसान वहां पर मौजूद थे ।
इकाई प्रभारी आकाश वर्मा से दूर भाषा बात करने पर बताया है कि हम सभी लोग फार्मर रजिस्ट्री में लगे हुए हैं किसानो की समस्या पर बात की तो स्पष्ट कहा कि 5:00 बजे के बाद तक निर्देशानुसार फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे हैं ।
हमारे ब्यूरो हेड ने राजकीय बीज गोदाम इकाई पर पहुंचा तो बड़ी मात्रा में किसान उपस्थित है किसानो व प्रभारी से भी बात की देखा जा रहा है कि फार्मर रजिस्ट्री के सहारे जनपद मे कृषि रक्षा इकाई बन्द हैं ? और किसानों का नुकसान रहा है।
ब्यूरो हैड वर्ल्ड 24 न्यूज की खास रिपोर्ट
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





