जिलाधिकारी महोदय ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के ‘‘पंच प्रण‘‘ की शपथ दिलायी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जिलाधिकारी महोदय ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के ‘‘पंच प्रण‘‘ की शपथ दिलायी
कन्नौज, दिनाँक 09 अगस्त जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत अधिकारियों/कर्मचारियो को कलेक्ट्रेट परिसर में ‘‘पंच प्रण‘‘ की शपथ दिलायी। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं उपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों के साथ अमृत कलश में मिट्टी डालकर इस कार्यक्रम के उद्देश्य को फलीभूत बनाने के लिये आवाह्न किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में अमृत वाटिका/वसुधा वन्दन विकसित की गयी जिसमें जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार के पौधो को रोपित किया।
जनपद में ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ कार्यक्रम को बड़े धूम-धूम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियो ने ली पंच-प्रण की शपथ। ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ हर वर्ग व हर समुदाय को अपने राष्ट्र को प्रति कृति संकल्पित करेगा। जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल
इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार आन्नद ने अपने कार्यालय परिसर में पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को पंच-प्रण की शपथ दिलाई। समस्त तहसील, विकास खण्डो में शपथ दिलाई गयी तथा अमृत वाटिका/वसुधा वन्दन वाटिका स्थापित की गयी। नगर पालिका/नगर पंचायत, ग्राम पंचायत,स्कूलों/काॅलेजों, आदि में बडे़ हर्षोल्लास के साथ पंच प्रण की शपथ दिलायी गई। स्कूलों/काॅलेजो के बच्चो द्वारा अमृत कलश में अपने घर से लायी गयी मिट्टी को डालकर जागरूकता रैली भी निकाली। इस मौके पर देश भक्ति गीत भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्षों ने कर्मचारियों को पंच-प्रंण की शपथ दिलाई।
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी श्री आर0एन0सिंह, अपर जिलाधिकारी श्री आशीष कुमार सिंह सहित जिला कृषि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे है ।
वर्ल्ड न्यूज़ 24 संपादक रघुराज सिंह चौहान की खास रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
