कन्नौज वृक्षों को लगाना महत्वपूर्ण है तो सुरक्षा अति महत्वपूर्ण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कन्नौज वृक्षों को लगाना महत्वपूर्ण है तो सुरक्षा अति महत्वपूर्ण
कन्नौज सभी बच्चें, जवान, व्यापारी, किसान आदि इस वृक्षारोपण महा अभियान में शामिल होकर अपनी महती भूमिका निभायें।
पौधा रोपण के साथ ही 1 से 2 वर्ष तक करें, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले । जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल जी
……………………………………………..
कन्नौज वृक्षों को हम सभी अगर 1 व 2 वर्षाें तक देख-रेख कर लेते है तो फिर यह हमारे जीवन भर हमारी देखभाल करेगें। वृक्षारोपण के इस महा अभियान में हम सभी लोग शामिल हो। वृक्षों को लगाना महत्वपूर्ण है तो इसको 2 से 3 साल तक बचाना भी महत्वपूर्ण है। यह बात जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने एफएफडीसी स्थित नारद उपवन में वृक्षारोपण के दौरान कही।
जिलाधिकारी एंव अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), प्रभागीय वानिकी अधिकारी, व मीडिया बंधुओं के साथ वृक्ष रोपित किये। इस दौरान उन्होनें कहा कि हमारा प्राकृतिक के साथ जो ताल-मेल है इसको बनाए रखे। सभी बच्चें, जवान, व्यापारी, किसान आदि से आग्रह है कि इस वृक्षारोपण महा अभियान में शामिल होकर अपनी महती भूमिका का निर्वाहन करें।
श्री शुक्ल जी ने कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष पूरे प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षों को रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद कन्नौज में इस वर्ष लगभग 40 लाख से अधिक वृक्षों का रोपण किया जाना हैै। दिनांक 22 जुलाई 2023 से 15 अगस्त 2023 तक वृहद वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत वृक्षों का रोपण किया जायेगा।
अभियान के अन्तर्गत 20 लाख परिवार वृक्षारोपण कर रहे है, 20 लाख जन सामान्य एंव सरकारी विभागों के द्वारा इसमें वृक्षारोपण किया जा रहा है। राज्य सरकार का यह निर्देश है कि इस वृक्षारोपण के महा अभियान से जनसामान्य को जोड़ा जाये, और इसमें किसान को जोड़ा जाए, बच्चों एंव जवान को जोड़ा जाये, सिविल सोसाइटी के आर्गेनाइजेशन सभी को जोड़ा जाये। ताकि यह जन आंदोलन का रूप ले सके, और यह जो हमारे ग्रीन कवरेज एक तिहाई होना चाहिए, जो जनपद में अभी 9 प्रतिशत है, यह धीरे-धीरे बढ़ रहा है, और तेजी से इस हरीतिमा के महा अभियान को हासिल करने के लिये कटिबद्ध है।
वर्ल्ड न्यूज़ 24 संपादक रघुराज सिंह चौहान की रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
