पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को याद कर दी श्रद्धांजलि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को याद कर दी श्रद्धांजलि
कन्नौज दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज कांग्रेस नेता दिवंगत शीला दीक्षित की पुण्यतिथि पर गुरुवार को शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेश जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने शोक सभा का आयोजन कर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की |
इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने कहा कि शीला दीक्षित ने कन्नौज जनपद से ही अपने राजनीति की शुरुआत की थी।
शीला दीक्षित के समय कन्नौज जनपद में बहुमूल्य विकास कार्य भी कराए गए जिनमें मेहंदी घाट पुल और विनोद दीक्षित चिकित्सालय आज भी उनकी यादों को ताजा कर रहा है।
उन्होंने 15 वर्षों तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली को एक नई दिशा और दशा देने का काम किया है। ऐसी लोकप्रिय शीला दीक्षित को आज कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है
कन्नौज कांग्रेस नेता पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पांडे,गंगा नरेश तिवारी, राम भरोसे कमल, अशोक कन्नौजिया, रमेश सविता, ब्रजेश पाल, ममता देवी, अरविंद दुबे, आशुतोष त्रिपाठी सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।
वर्ल्ड न्यूज़ 24 संपादक रघुराज सिंह चौहान की खास रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
